जम्मू। ऑल जम्मू होटल एंड लॉज एसोसिएशन के चेयरमैन इंद्रजीत खजूरिया ने प्रदेश प्रशासन से पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। कोविड महामारी के कारण पर्यटन के साथ होटल उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खजूरिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि मंडलायुक्त जम्मू का हाल ही में पर्यटन क्षेत्रों का निरीक्षण करना स्वागत योग्य कदम है। लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने से श्री माता वैष्णो देवी के साथ अमरनाथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने भगवती नगर एम्यूजमेंट वाटर पार्क, रघुनाथ मंदिर परिसार में सुधार आदि कार्यों पर काम करने को कहा। इस दौरान एमएल शर्मा, अनिल खजूरिया, प्रीतम शर्मा, एचएस मन्हास, बलदेव राज, सुनील सूरी, स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो