फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के पास जमा दूषित पानी पीने से 11 भैंसें मरीं, 28 बीमार

विज्ञापन
दूषित पानी पीने से मरी भैंसे।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक फैक्टरी के पास जमा दूषित पानी पीने से 11 भैंसों की मौत हो गई, जबकि 28 बीमार हो गईं। गुज्जर समुदाय के कुछ लोग यहां अपने मवेशियों को चराने आए थे। इस दौरान भैंसों ने एक फैक्टरी के पास गड्ढे में जमा हुआ पानी पीया। उसके तुरंत बाद कुछ भैंसों की हालत खराब होने लगी। देखते ही देखते उनमें से 11 भैंसों ने दम तोड़ दिया। वहां मौजूद गुज्जर समुदाय के लोगों ने बताया कि बाबू दीन की पांच भैंसे मरी हैं और 11 बीमार हो गई हैं। हाकम दीन की एक भैंस की मौत हुई है और चार गंभीर हालत में हैं। अली हुसैन उसकी तीन और मियां मोहम्मद की दो भैंसें मर गई हैं। खादिम हुसैन के पांच मवेशी दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं। मुनीर हुसैन की आठ भैंसें बीमार पड़ गई हैं। इन सभी लोगों ने बताया कि रोज की तरह वे अपने मवेशियों को चरा रहे थे। अचानक फैक्टरी के पास गड्ढे में पानी भरा था, जिसको पीने के बाद यह हादसा पेश आया है। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किन कारणों से मवेशियों की मौत हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। अंदेशा है कि फैक्टरी से पानी का रिसाव बाहर खुले में हो रहा था, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मवेशियों के मालिकों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधिकारियों से इस बात पर संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें