फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सांबा में कोरोना संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। कसबे में नौ नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मी, एक बीएसएफ का जवान, रूरल बैंक का कर्मी, एक कारखाने का कर्मी, रख अंब टाली का एक व्यक्ति, कैली मंडी से एक मामला, शाह बलोढ से एक और वार्ड-1 से भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले के घगवाल में छह कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, इनमें गांव मदवाल राजपुरा से एक युवती शामिल है। स्थानीय निवासी राज कुमार, रमेश लाल, वलविंद्र सिंह आदि ने मांग की कि स्कूलों को न खोला जाए। साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें