जम्मू। नगरोटा में सेना की 16 कोर में तैनात एक जवान की ड्यूूटी के दौरान अपनी ही राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त जवान की तैनाती सुरक्षा वाहन में थी, जिसमें वह ड्यूटी दे रहा था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अन्य सैनिकों ने जब वाहन के अंदर देखा तो जवान की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान सतीश निवासी तमिलनाडू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी में भेज दिया है। नगरोटा थाने के एसएचओ शौकत ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु पर जांच कर रही है।