ज्यौड़ियां। कस्बे में मंगलवार रात हुई बारिश से खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के गांव अवैध मलाल के रहने वाले जय चंद के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय परिवार घर में सोया हुआ था, जो बाल-बाल बचा।
जय चंद ने बताया कि मकान की दीवार बाहर तरफ गिरी, जिससे नुकसान नहीं हुआ। परिवार अंदर सोया हुआ था। अगर दीवार अंदर की तरफ गिरती तो नुकसान हो सकता था। जय चंद ने कहा कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। दीवार का निर्माण करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।