पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भंडारे का प्रसाद वितरण करते नगर निगम
जम्मू। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर की छत पर विधायक युद्धवीर सेठी व नगर निगम कमिश्नर डाॅ. देवांश यादव ने संयुक्त रूप से शेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि 44.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह खुला शेड श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं के लिहाज से बेहतर है। स्नानघर व शौचालय ब्लाक का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। नगर निगम कमिश्नर डा. देवांश यादव ने भंडारे का प्रसाद का वितरण किया। इसमें मंदिर के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो