फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को स्वरोजगार की तरफ जागरूक करने के लिए आयोजित हों शिविर

विज्ञापन
जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक लेते डीसी सचिन कुमार वैश्य। श्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक में युवा उद्यमिता विकास अभियान के तहत 112 मामलों को मंजूरी दी। इसमें उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की तरफ जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए। डीसी ने कहा कि जम्मू में मिशन युवा के तहत अब जिले में कुल मामलों की संख्या संख्या 302 हो गई है। डीसी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा, महत्वाकांक्षी उद्योगपतियों की तरफ से दिए गए आवेदनों की समीक्षा करना है। डीसी ने कहा कि अभियान के तहत मिले आवेदनों की विस्त़ृत रिपोर्ट तैयार कर सहायता डेस्क प्रमुखों को दी जाएगी। योजना के तहत स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्थायी आजीविका बनाने में मदद करने में मिशन युवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमुख रूप से अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जम्मू शेर सिंह, उप निदेशक रोजगार सुनैना सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें