फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजपुरा में 45 लाख की लागत से बनी चक सद्दा-लाले सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने सड़क संपर्क बेहतर बनाने के प्रयास किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ब्लॉक राजपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने चक सद्दा से लाले चक तक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। करीब 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ संपर्क व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मन्याल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, एससी मोर्चा प्रधान टोनी, रमेश चंद्र, मंडल अध्यक्ष आशा रानी, व्यापार मंडल प्रधान संजय शर्मा, लंबरदार जनरल सेक्रेटरी रंजीत सिंह, सुनील कुमार शीला, सुधीर जम्वाल, सुभाष तथा धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने विकास कार्यों में सहयोग के लिए स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें