जम्मू। मोबाइल संस्कृत गुरुकुलम कक्षा का बनतालाब में एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा और जेके बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य आरके छिब्बर ने शुभारंभ किया। इस मौके पर एसपी बृजेश शर्मा ने कहा कि विश्व का पहला मोबाइल संस्कृत-गुरुकुल में संस्कृत भाषा में ज्ञान मिल सकेगा। साथ ही संस्कृति से भी रूबरू हो सकेंगे। इस अवसर पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि मोबाइल गुरुकुल का शुभारंभ किया गया है। डॉ. डैसी परिहार ने कहा कि संस्कृत भाषा बोलचाल में लाई जा सकेगी। उन्होंने संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। संवाद