फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में शुरू हुआ रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम, महबूबा मुफ्ती ने किया उद्घाटन

Tue, 10 Oct 2017 11:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी के युवा बेखौफ आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए काम करें। कश्मीर में बैंड ग्रुपों को आगे बढ़ने से रुकना नहीं चाहिए। रेडियो एफएम से मंच देकर युवाओं को पहचान बताए बिना अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का मौका दिया जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य की युवा प्रतिभा को सम्मानित करने और अपने मुद्दों को अधिक संबंधों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से जोर देने पर बल दिया। महबूबा मंगलवार को जम्मू में रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम को लांच करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के पास पर्याप्त प्रतिभा है, लेकिन एकमात्र समस्या इसके प्रदर्शन और विपणन की है।

जम्मू की एक बेटी ने हाल ही में मिस यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शिरकत की है। जम्मू और कश्मीर में युवा बैंड ग्रुपों को प्रदर्शन करने का मौका मिले। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए नए  एफएम स्टेशन एक मंच बन जाएगा। युवाओं के साथ संवाद सत्र को मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन


जिससे वे नशे की लत, बेरोजगारी पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और परामर्श कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई की कि नए एफएम स्टेशन युवाओं के लिए मनोरंजन और ज्ञान के अवसर देंगे।उन्होंने कहा कि एफएम के दायरे को राज्य में बढ़ाने के लिए केंद्रीय प्रसारण मंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान सीओओ महेश शेट्टी ने कहा कि मिर्ची जम्मू की प्ले लिस्ट में बॉलीवुड और पंजाबी संगीत का बेहतरीन मिश्रण होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें