फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से अस्तित्व में आएगा आईआईटी जम्मू, प्रकाश जावड़ेकर करेंगे उद्घाटन

Fri, 05 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आईआईटी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को रियासत के दौरे पर रहेंगी। जावड़ेकर आईआईटी जम्मू का उद्घाटन करेंगे। वे शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे पलोड़ा स्थित कैंपस में नए सत्र का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही यहां आईआईटी का पहला बैच शुरू हो जाएगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी शहर में रहेंगी। वे पत्नीटाप में यंग थिंकर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगी। 

शुक्रवार को आईआईटी में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रोफेसर इंचार्ज अनुराग शर्मा ने बताया कि छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है। उद्घाटन के साथ ही औपचारिक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी होगा। रविवार से कक्षाएं सुचारु रूप से शुरू होंगी।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मोहम्मद फयाज, नजीर अहमद लावे, शमशेर सिंह मन्हास के अलावा आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

उधर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार की सुबह जम्मू पहुंचेंगी। सुबह कुछ देर तक गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद सड़क मार्ग से पत्नी टाप जाएंगी। वहां यंग थिंकर्स के कार्यक्रम में शामिल होकर जम्मू लौट आएंगी। रात में राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लौट जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें