फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद तक राह आसान बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में 10 और लद्दाख में 8 पुलों का उद्घाटन

विज्ञापन
श्रीनगर से पुलों का उद्घाटन करते एलजी मनोज सिन्हा। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। सरहद तक राह आसान बनाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए देश भर में 44 पुलों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से आभासी (वर्चुअल) उद्घाटन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के 10 तथा लद्दाख में बनाए गए 8 पुल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में कहा कि इन पुलों के चालू हो जाने से दूर-दराज के क्षेत्रों में संपर्क आसान हो जाएगा। एलजी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीमा सड़न संगठन का शुक्रिया अदा किया। कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि ये दस पुल पिछले साल अगस्त से जम्मू-कश्मीर में शुरू की गई यात्रा को और सुविधाजनक बनाएंगे।इन पुलों का अधिकांश भाग लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में चीन से लगी सीमा को आपस में जोड़ता है, इससे सीमा तक सैनिकों की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उप राज्यपाल ने कहा, आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष है, क्योंकि नए उद्घाटन किए गए पुल दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंच आसान बनाएंगे तथा संपर्क को मजबूत करने और रक्षा बलों की परिचालन दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों का तेजी से विकास रक्षा कारणों से बेहद महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि पुल न केवल एक देश के बुनियादी ढांचे के महत्वपूर्ण घटक हैं बल्कि वे लोगों को न सिर्फ जोड़ते हैं बल्कि क्षेत्र के समाज और अर्थव्यवस्था को बदलने की भी शक्ति रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह भी मानना है कि कोई भी देशबुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दिए बिना प्रगति नहीं कर सकता। नव निर्मित पुलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दही नाले के ऊपर बांदीपोरा,गुरेज, सड़क पर पुल उन गांवों को जोड़ेगा जो लगभग डेढ़ साल तक जिला मुख्यालय से कटे रहते थे। राजपुरा में मधुन पुल ग्रामीणों के साथ-साथ रक्षा बलों को सुविधा प्रदान करेगा। भद्रवाह में दांडी पुल पर्यटकों के आवागमन को प्रोत्साहित करेगा।
बब्बर और बाथ नाले पर बने पुल से सांबा को मिलेगा लाभ
सांबा में बब्बर नाला पर पुल से मानसून के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ रक्षा बलों को भी सुविधा होगी। इसी तरह सांबा में बाथ नाले के ऊपर बने बाथ ब्रिज से भी ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें