फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में 200 करोड़ से बने लॉजिस्टिक पार्क से किसानों और बागवानों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीएम ने काली बाड़ी स्टेशन के पास बने पार्क का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कस्बे के काली बाड़ी रेलवे स्टेशन के पास बनाया मल्टी मॉडल लाॅजिस्टिक पार्क वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनता को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बने पार्क से किसानों व बागवानों को लाभ होगा। जम्मू-कश्मीर से फल, सब्जी व अन्य सामग्री देश के कोने-कोने में जा सकेगी। सेना को सामान लाने और ले जाने की सुविधा मिलेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले सामान को सीधा पार्क में रखा जाएगा, जहां से ही सामान सांबा, जम्मू व अन्यों जिलों को जाएगा। पहले बाहरी राज्यों से ट्रक से सामान आता था। अब रेल मार्ग से सीधा जहां सामान पहुंचेगा। फल व सब्जियों के लिए कोल्ड स्टोर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सांबा जिले को केंद्र सरकार ने एम्स सहित काफी कुछ दिया है। इस अवसर पर डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र प्रकाश गंगा, प्रभारी नारायण सिंह, डीडीसी सुभाष भगत, डीडीसी आशा रानी, डीडीसी रमेश चंद्र, डीडीसी सुरेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह, डीडीसी अनीता चौधरी, भाजपा मंडल प्रधान अंकुश महाजन, अमर सिंह, मुनीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें