भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख-चीन बॉर्डर पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ने सभी पार्टी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए हैं। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर भाजपा मीडिया प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि लद्दाख-चीन बॉर्डर पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए पार्टी ने सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए हैं।
उधर, भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे।