फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भाजपा ने मोदी सरकार के गिनाए काम

Fri, 13 Jun 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा और चौधरी अब्दुल गनी ने की, जबकि अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा और पार्टी के प्रदेश समन्वयक पवन सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को उजागर करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 11 वर्षों में वो कार्य किए हैं, जो 70 वर्षों में नहीं हुएं हैं। पहलगाम आतँकी हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर पाकिस्तान को उसकी औकात बताने के साथ पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों से लोगों को बचा कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। इसमे पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। पलब्धियों की इतनी लंबी फेहरिस्त है कि उनकी जानकारी देने में हफ्ते लग जाएंगे। इस अवसर पर सुनील कुमार, राजेश कुमार, गुलजार अहमद, ज्योति भल्ला आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें