फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के कर्मचारियों को किया सम्मानित

Wed, 11 Jun 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कर दिन रात जी जान लगा कर पीड़ितों को अपनी सेवाएं देने वाले राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए मंगलवार को पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और उनके साथियों ने अस्पताल कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद प्रदीप शर्मा और उनके साथियों की ओर से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में समारोह का आयोजन किया गया। इस दाैरान पाकिस्तानी गोलाबारी में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ,एंबुलेंस चालकों और सफाई कर्मचारियों के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें