नौशेरा के लाम क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तानी पोस्टों के पीछे से विरोध की आवाजें सुनाई पड़ीं। सेना के मुताबिक कुछ समय बाद पठानी सूट में छह व्यक्ति पोस्ट के आगे आ गए और नियंत्रण रेखा से लगभग 150 मीटर की दूरी पर पहुंच गए।
सेना सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहता है।
हर बार भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाबों से मात खाने के बाद अब पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने कि लिए अपने नागरिकों को इसके लिए तैयार कर रहा है। वहीं कोई नागिरक हताहत न हो इसको देखते हुए भारतीय सेना ने संयम दिखाया है।