मले में अनुराग की बाजू पर गंभीर चोट लगी है। पहले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, बख्शी नगर ले जाया गया था। रवि की बाजू पर भी गहरी चोट आई है, लेकिन उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रवि के अनुसार, वह और अनुराग दुकान पर थे। इस दौरान अर्जुन भगत निवासी लोअर ठ्ठर ने फोन कर पूछा कि वह कहां है। दुकान पर होने की बात कहने पर धमकी दी। कहा कि वहीं ठहर, सबक सिखाता हूं। कुछ देर बाद दो क्रेटा गाड़ियां पहुंचीं और युवकों ने हमला कर दिया। अनुराग ने टोका रोकने का प्रयास किया। इस पर उसकी बाजू पर वार लग गया। रवि ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गया।
गाड़ी की चाबी छीन ली
हमले के दौरान लोग पहुंचे और हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की में क्रेटा के शीशे टूट गए और लोगों ने एक गाड़ी की चाबी निकाल ली। हमलावर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। चिन्नौर पुलिस चौकी प्रभारी साहिल सिंह चिब टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी जब्त की है।
कार्रवाई की मांग
परिजन सुरेंद्र की शिकायत पर दोमाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास धारदार हथियारों के अलावा कट्टा भी था। वहीं घायल रवि ने आरोप लगाया कि दोनों को निशाना बनाने के लिए सुपारी दिए जाने की आशंका है।