जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम ने बुधवार को जगती परिसर स्थित बोर्डरूम में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए दोनों संस्थान प्रबंधन शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे। एजुकेशनल रिसर्च के जरिए स्किल गैप पाटने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि यह साझेदारी प्रोफेशनल्स को तेज़ी से विकसित होते व्यावसायिक माहौल में आगे रहने, दक्ष बनने, नवाचार को बढ़ावा देने और सभी क्षेत्रों में निरंतर सीखने और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगी। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय, आईसीएमएआई के काउंसिल सदस्य नवनीत कुमार जैन, आईसीएमएआई के सचिव (कार्यवाहक) डॉ. देबप्रसन्ना नंदी के साथ ही विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग के वित्त निदेशक राजेश तलवार उपस्थित थे। ब्यूरो