फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती की बेटी बोलीं- ट्रंप के स्वागत में व्यस्त है सरकार और जल रही दिल्ली

Tue, 25 Feb 2020 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती की बेटी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर मोदी सरकार पर फिर तंज कसा है। इल्तिजा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि मोदी सरकार ट्रंप की मेहमाननवाजी में व्यस्त है, दिल्ली जल रही है और कश्मीरी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं।

विज्ञापन




पांच अगस्त के बाद से अपनी मां के ट्विटर अकाउंट को हैंडल कर रही इल्तिजा ने ट्वीट किया है कि महात्मा गांधी की विरासत को विदेशी गणमान्य लोगों द्वारा साबरमती आश्रम में जाने के दौरान ही याद किया जाता है।

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। जबकि उसी दौरान दिल्ली में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। इसी को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें