फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में शामिल 1180 वाहन नौ महीने में जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते जम्मू पुलिस ने इस साल अब तक 1180 वाहनों को जब्त किया। बताया गया कि 625 वाहन जम्मू ग्रामीण पुलिस क्षेत्र से हैं, जबकि जिले के दक्षिण में 348 और उत्तरी क्षेत्र में 57 वाहन जब्त किए गए। एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इतनी अधिक संख्या में वाहनों को जब्त किया गया है। इस बीच, अवैध खनन के खतरे को रोकने के लिए जम्मू पुलिस द्वारा एक बहु आयामी रणनीति तैयार की गई जिसमें पीएस नगरोटा, पीएस बिश्नाह, पीएस मीरां साहिब, पीएस अखनूर, पीपी मनवाल, पीपी पलांवाला, पीपी फ्लायं मंडाल की टीमें शामिल थीं। इसके तहत 24 घंटे में 12 वाहनों को जब्त किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


हेरोइन के साथ काबू
जम्मू। फ्लायं मंडाल पुलिस ने हेरोइन तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुहांजना के रहने वाले मलकीत सिंह को नाके पर 3 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। ड्रग्स की तस्करी में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें