फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एयर शो में लोग बोले- पहली बार करीब से जहाजों को उड़ते और कलाबाजी करते देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अधिकांश लोगों ने पहली बार करीब से जहाजों को उड़ते और कलाबाजी करते देखा। खासतौर तौर पर बच्चों में जहाजों को देखकर अधिक उत्सुकता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग सेल्फी में पलों को कैद करते रहे। आरएस पुरा निवासी रजनी देवी ने कहा कि यह यादगार पल है जिसमें काफी करीब से जहाजों की गतिविधियों को देखा। हमेशा आसमान में ही जहाज देखते हैं, लेकिन इन्हें पास से देखकर अलग अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

कमला देवी ने कहा कि ऐसे बड़े आयोजन हर किसी के लिए ऐतिहासिक होते हैं। जांबाजों ने दिखाया है कि वे दुश्मन की हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं। विजय कुमार ने कहा कि परिवार के साथ यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मीरां साहिब के रंजीव सिंह ने बताया कि वह पहली बार एयर शो देखने पहुंचे। जांबाज किस तरह से जान जोखिम में डालकर हवा में करतब दिखाते हैं, वह लाजवाब है। रसमीत कौर ने कहा कि बेटे को भी एयर शो शानदार लगा। वहीं, बारिश ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया। इस कारण कुछ गतिविधियां रद्द हो गईं। अचानक काली घटाएं छाने के बाद बूंदे बरसनी शुरू हो गईं। खुले मैदान में बैठे लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग रनवे पर खड़े सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के जहाजों के पास पहुंच गए और सेल्फी लेने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। हालांकि कर्मचारियों और अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें