फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में संलिप्त छह डंपर जब्त

विज्ञापन
रियासी।अवैध खनन में शामिल सीज किए हुए डंपर।फोटो स्तोत्र,पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। तलवाड़ा पुलिस चौकी की एक टीम ने शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी के साथ जेडी इलाके में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन में संलिप्त छह डंपर जब्त किए।
जब्त किए गए वाहनों में जेके12बी-7657, जेके11ई-6692, जेके11जी-2896, जेके02बी-1818, जेके11एफ-1701 और जेके02ई -3103 पंजीकृत नंबर के डंपर शामिल हैं। इन सभी वाहनों में जेडी क्षेत्र से अवैध तरीके से खनन की गई सामग्री भरी हुई थी जबकि चालकों के पास खनन की कोई वैध लिखित अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगने पर डंपर चालक किसी प्रकार के जरूरी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे। एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा है कि अवैध खनन के खिलाफ आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि पुलिस ने कुछ ही दिनों के अंदर लगभग दर्जन वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें