कठुआ। अवैध शराब के खिलाफ नगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को ऐरवां गांव से गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र सलिंद्र कुमार निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद