आईआईएम जम्मू द्वारा पुणे मे आयोजित गोलमेज सम्मेलन में भगा लेने वाले महाराष्ट के शिक्षा मंत्री
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू ने पुणे में गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। इसका विषय अकादमिक और उद्योग साझेदारी को बढ़ावा देना: आगे का रास्ता था।
इसमें नीति निर्माताओं, शैक्षणिक पेशेवरों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने व अभिनव तरीकों की खोज, बदलती कार्य प्रकृति पर ध्यान केंद्रित करना। छात्रों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना था। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को कम करने में शिक्षा-उद्योग साझेदारी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने निरंतर सीखने, कौशल, तकनीकी और सॉफ्ट कौशल विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को क्षेत्र-विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे विशिष्ट अतिथि थे। उद्घाटन और समापन सत्र में आईआईएम जम्मू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद पी. कांबले, आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। ब्यूरो