फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित कुमार मिश्रा
विज्ञापन

जम्मू। महिलाओं को सशक्त बनाना है तो उन्हें वित्तीय साक्षर जरूर बनाएं। वित्तीय साक्षरता महिलाओं को अवित्त का प्रबंधन करने, निवेश करने और भविष्य के लिए बचत करने में मदद करती है। यह कहना है आईआईएम जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हर्षा जरीवाला का।
डॉ. हर्षा ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन (एनसीएफई) में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को बजट बनाना, बचत करना और निवेश करना सिखाया जाता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में शिक्षित करने से उन्हें अधिक आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लगभग 12,000 महिलाओं को कर चुकी हैं साक्षर
डॉ. जरीवाला ने भारत में वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में व्यापक रूप से योगदान दिया है। उन्होंने गुजरात और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 12,000 से अधिक महिलाओं को विभिन्न धन प्रबंधन कौशल सिखाकर उन्हें सशक्त बनाया है।
विज्ञापन



विभिन्न पुरस्कारों से मिला सम्मान
समाज में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ मैनेजमेंट ऑफ इंडिया की ओर से 100 महिलाओं की सूची में उनका नाम शामिल किया गया था। पुरस्कारों की सूची में एलुमनाई एसोसिएशन प्रबंधन अध्ययन संकाय गुनी गुजरात से मिला सम्मान भी शामिल है। वर्ष 2015 में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ पीएचडी थीसिस पुरस्कार दिया गया था। वित्तीय साक्षरता और निवेश निर्णय: भारतीय निवेशकों का मामला विषय पर पुस्तक लिख चुकीं डॉ. हर्षा अपनी शैक्षणिक और शोध गतिविधियों के अलावा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स की ओर से प्रमाणित शिक्षक हैं। कई वित्तीय संस्थानों में वे सूचीबद्ध प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें