फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इग्नू में गृह विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, मनोविज्ञान और विशेष शिक्षा में नए कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र में नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसमें प्रबंधन, गृह विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, मनोविज्ञान और विशेष शिक्षा में नए कार्यक्रम शामिल हैं। नए कार्यक्रमों में एमबीएएबीएम-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कृषि व्यवसाय प्रबंधन), एमबीएसीएन-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (निर्माण प्रबंधन), एमबीएएलएस-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन), एमबीएएचसीएचएम-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (स्वास्थ्य देखभाल और अस्पताल प्रबंधन), एमएससीएचएससी-एमएससी (गृह विज्ञान - सामुदायिक विकास और विस्तार प्रबंधन), डीएफडीआर-डिप्लोमा (फैशन डिजाइन और खुदरा), पीजीडीआरपीसी-स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पुनर्वास मनोविज्ञान), सीईएसईआईएचआई-प्रमाणपत्र (प्रारंभिक बचपन विशेष शिक्षा समावेशन सक्षम बनाना-श्रवण बाधित), सीईएसईआईवीआई-प्रमाणपत्र (प्रारंभिक बचपन विशेष शिक्षा समावेशन सक्षम बनाना - दृश्य बाधित), सीईएसईआईआईडी-प्रमाणपत्र (प्रारंभिक बचपन विशेष शिक्षा समावेशन सक्षम बनाना - बौद्धिक अक्षमता शामिल है। इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश होगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम कॅरिअर संभावनाओं और रोजगार क्षमता में वृद्धि को ध्यान में रखकर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें