जम्मू। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 26 जून को अमरनाथ यात्रा को लेकर कुछ रूट डाइवर्ट किए गए हैं। लिहाजा जो लोग भगवती नगर बेस कैंप और भगवती नगर से नगरोटा की तरफ जाना चाहते हैं वे शहर के गुज्जर नगर और सिद्दड़ा पुलों का इस्तेमाल करें। कहा गया है कि बेस कैंप की तरफ जाने से परहेज किया जाए। बता दें कि बुधवार को अमरनाथ यात्रा के जत्थे को रवाना करने की रिहर्सल की जाएगी। इसके तहत सुबह चार बजे और पांच बजे काफिलों का ट्रायल लिया जाएगा जो आगे रुटीन में जारी रहेगा।