फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बसंत रथ ने कहा- सोशल साइट के सुझावों को गंभीरता से लें आधिकारी

Sat, 17 Mar 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
basant rath - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

आईजी ट्रैफिक बसंत रथ नित नए फरमान जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी फरमान में उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि सभी सोशल साइट पर एक्टिव रहें। फेसबुक, ट्वीटर सहित अन्य सोशल साइटों पर मिलने वाले सुझाव और जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करें। ताकि आम जनता को सहजता हो।

विज्ञापन


आईजी ट्रैफिक ने एसएसपी ट्रैफिक जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर, एसएसपी ट्रैफिक रूरल, एसएसपी ट्रैफिक रामबन और एसएसपी ट्रैफिक हाईवे से कहा कि सोशल साइट पर सुझाव के साथ-साथ सीमांत और दूरदराज के इलाकों में ट्रैफिक के हालात की बेहतर जानकारी मिलती है, जिसके बाद विभाग उस पर बेहतर कदम उठा सकता है।

जरूरी है कि सभी अधिकारी बेहतर ढंग से कार्रवाई को अंजाम दें। नोटिस में आईजी ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि सभी सोशल साइट पर उनकी निगाह है।  

विज्ञापन

दो घंटे के लिए फुल ड्रेस में दिखे आईजी ट्रैफिक 

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चार चांद लगाने वाले आईजी ट्रैफिक बसंत रथ शुक्रवार को फुल ड्रेस में दिखे। हालांकि उन्होंने वर्दी दो घंटे के लिए ही पहनी और फिर अपने पुराने फार्म में नजर आए।

गौरतलब है कि ड्रेस को लेकर कुछ दिन पहले डीजीपी एसपी वैद ने आईजी पर टिप्पणी की थी कि वह ड्यूटी के दौरान फुल ड्रेस में काम करें, लेकिन वह नहीं माने थे। फिलहाल शुक्रवार को वह पूरी फुल पुलिस ड्रेस में सड़क पर उतरे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में लगे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें