फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में हॉस्टल लेना है तो फीस जान लें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने जारी किया हॉस्टल के लिए रिवाइज्ड फीस का ब्योराहॉस्टल और मेस सिक्योरिटी का चार्ज केवल एक ही बार लिया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में हॉस्टल लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से रिवाइज्ड फीस का ब्योरा जारी कर दिया गया है। यह फीस 8,130 रुपए पड़ेगी। विश्वविद्यालय की ओर से सुविधा के लिए इस पूरी फीस का ब्रेकअप जारी किया गया है। फीस सालाना आधार पर वसूली जाएगी।
कमरे में एक सीट का किराया 1,070 रुपए रहेगा। वहीं बिजली का चार्ज 1,290 रुपए वसूला जाएगा। विविध चार्ज 400 रुपए रखा गया है, जबकि मेंटिनेंस फीस 950 रुपए रखी गई है। विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अंजु भसीन की ओर से फीस संबंधी यह विवरण जारी किया गया है।
विज्ञापन

हॉस्टल फीस की अन्य मदों में सिक्योरिटी के 530 रुपए शामिल हैं, जो एक ही बार लिए जाएंगे। मेस सिक्योरिटी के 890 रुपए भी एक ही बार चार्ज किए जाएंगे। जनरल चार्ज की मद में 1,100 रुपए वसूले जाएंगे, जबकि हॉस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड 900 रुपए रखा गया है। जनरेटर मेंटिनेंस एंड फ्यूल चार्ज 1,250 रुपए रखा गया है।
विज्ञापन



हॉस्टल के लिए छात्र-छात्राओं के लिए यह नियम...
जम्मू विश्वविद्यालय में हॉस्टल लेने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए अलग नियम है। छात्रों की रिहायश 60 किलोमीटर से अधिक दूर होने पर ही उन्हें हॉस्टल मिलेगा, जबकि छात्राओं के लिए दूरी संबंधी यह मानक 45 किलोमीटर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें