जम्मू। जानीपुर में पुलिस ने लोगों से सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार वाहनों के बेतरतीब ढंग से पार्क होने से जाम लग रहा है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी आ रही है।
जानीपुर थाना प्रभारी एसएचओ सुदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को दुकानों के आगे से वाहन न पार्क करने की हिदायत दी है। लोगों से सहयोग की अपील की गई है। शनिवार से जानीपुर में सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क किए जाने चालान काटने शुरू किए जाएंगे। इस इलाके में दोपहर के समय लंबा जाम लग रहा है। दो किलोमीटर का सफर तय करने में आधे से पौना घंटा लग रहा है। ऐसा वाहनों के सड़क किनारे पार्क होने के कारण हो रहा है। अब पुलिस सख्ती करने जा रही है।