फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग नहीं मानी तो काम छोड़ हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के डेलीवेजरों ने सोमवार से 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। यह हड़ताल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेनेड एंड सीपी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि करीब 26 हजार डेलीवेजरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार इन डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए कोई नीति तैयार नहीं कर रही है।

यूनियन के प्रधान तनवीर हुसैन ने कहा कि लगातार उपेक्षा के बाद 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल जम्मू संभाग में शुरू की गई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह पीएचई विभाग के ट्रेनेड कैजुअल लेबर (डेलीवेजरों) को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित करे।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर धरना प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग की अनदेखी की तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र, दीपक गुप्ता, मंजीत सिंह, सुमित, दुष्यंत, मुश्ताक अहमद, परवेज अहमद, अब्दुल लतीफ, सज्जाद गनेई, शौकत, आदि भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में रहबर ए जेरात और रहबर ए तालीम तर्ज पर आईटीआई ट्रेनेड डेलीवेजरों को नियमित करने, सीपी और नीड बेस वर्कर्स के लिए नियमित करने की नीति तैयार करने और उनका लंबित वेतन जारी करना प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें