सेना के जवानों ने सोमवार सुबह श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने रोजाना की तरह श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर तलाशी अभियान छेड़ रखा था।
तलाशी के दौरान जवानों को हाईवे के किनारे कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। जांच में पता चला कि संदिग्ध वस्तु आईईडी है। जिस पर तुरंत सेना के बस निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। वहीं आईईडी प्लांट करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया गया है।
गौरतलब है कि श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर सैन्य वाहनों की आवजाही ज्यादा रहती है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए आईईडी
प्लांट की थी।