फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने किया आईईडी बलास्ट, सेना के वाहन को उड़ाने की कोशिश

Tue, 28 Aug 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने मंगलवार को आईईडी विस्फोट कर सैन्य वाहन को उड़ाने की कोशिश की। साथ ही अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में पेट्रोलिंग पार्टी का कैस्पर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें दो जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


आतंकियों ने मंगलवार तड़के जिले के नौपोरा पायीन इलाके में सेना के एक कैस्पर (लैंडमाइनरोधी बख्तरबंद वाहन) को आईईडी से उड़ाने की कोशिश की। आईईडी विस्फोट के बाद आतंकियों ने कुछ देर तक जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। हमले में दो जवान मामूली तौर पर घायल हुए हैं। हालांकि उन्हें बुलेट इंज्युरी नहीं है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कैस्पर वाहन को निशाना बनाया जो इलाके से गुजर रहा था। हमले के बाद फरार आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


तीन महीनों में दूसरी कोशिश
दक्षिणी कश्मीर में पिछले तीन महीनों के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार सेना की कैस्पर गाड़ी को आईईडी से उड़ाने की कोशिश की है। इससे पूर्व भी 27 मई को आतंकियों ने शोपियां जिले के तुर्कवंगाम इलाके में सेना की कैस्पर गाड़ी को आईईडी से निशाना बनाया था। इस घटना में सेना के चार जवान घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें