फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में हिंसा भड़काने में 162 सरकारी मुलाजिम चिह्नित

Wed, 21 Sep 2016 10:43 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
kashmir - फोटो : PTI
विज्ञापन
दो महीने से अधिक समय से घाटी में चल रही हिंसा को भड़काने के मामले में 162 सरकारी मुलाजिमों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। सभी संबंधित डीसी को इन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। कुछ जिलों के डीसी ने ऐसे कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में फैली हिंसा में पत्थरबाजी की घटनाएं पिछले 75 दिनों से हो रही है। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सुरक्षा बलों पर पथराव किया जा रहा है । 

प्रशासन के पास वीडिय़ो मौजूद

Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
सूत्रों का कहना है कि इसमें कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। हिंसा की आड़ में दफ्तर न जाकर पत्थरबाजों को भड़काने में इन कर्मचारियों के लिप्त पाए जाने की जिला प्रशासन को सूचनाएं मिलीं। कुछ कर्मचारियों के मामले में संबंधित जिला प्रशासन के पास सबूत के तौर पर वीडियो भी मौजूद हैं।

इन कर्मचारियों की ओर से अलगाववादियों के कैलेंडर का पालन करने तथा पत्थरबाजी करने के लिए युवाओं को भड़काया जा रहा है। साथ ही बच्चों को स्कूल-कालेज न जाने देने के लिए भी कहा जा रहा है। 
 

हुर्रियत जी के प्रवक्ता पीएसए के तहत गिरफ्तार

kashmir - फोटो : PTI
राज्य सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता घाटी में माहौल सामान्य करने की है। सरकार अपना काम कर रही है। जो भी इस दिशा में जरूरी है वह किया जा रहा है। चाहे इसके लिए लोगों से बात करनी हो या फिर पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने का।

हिंसा के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कानून अपना काम कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। हुर्रियत जी के प्रवक्ता अय्याज अकबर सहित दर्जनभर से अधिक लोगों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

हंदवाड़ा में भी शामिल पाए गए थे कर्मचारी

kashmir - फोटो : PTI
हंदवाड़ा में कुछ महीने पहले मुख्य चौराहे पर सेना के टावर को ढहाने के लिए उकसाने में भी कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। सेना के एक जवान की ओर से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप के बाद भड़की हिंसा के बाद वहां टावर गिराया गया था। इन कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें