फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला और गांदरबल में बर्फीले तूफान की चेतावनी

Tue, 17 Nov 2020 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलमर्ग में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के चार जिलों कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा और गांदरबल में मध्यम व हल्के श्रेणी के बर्फीले तूफान आने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों की ऊंची पहुंच के लिए मध्यम और गांदरबल व बारामूला जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर कम खतरे वाला हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक, बारामूला के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट और गांदरबल के सोनमर्ग के पर्यटन स्थल में यह सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है।

गुलमर्ग में 19 सेमी बर्फ
गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों में 19 सेमी बर्फ पड़ी,  जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हल्की बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज़, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रा और लद्दाख में द्रास में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बर्फबारी संभव
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दोनों संभाग में मौसम में काफी सुधार हुआ है, अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें