फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICCR Program: नौ लोकतांत्रिक देशों के युवा नेताओं ने उपराज्पाल मनोज सिन्हा की बातचीत

Thu, 24 Aug 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से नौ लोकतांत्रिक देशों के 19 युवा नेताओं ने बातचीत की। ये सभी नेता आईसीसीआर के जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत भारत के दौरे पर आए हुए हैं।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजभवन में नौ लोकतांत्रिक देशों के 19 युवा नेताओं ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बातचीत की। ये सभी नेता आईसीसीआर के जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम के तहत भारत के दौरे पर आए हुए हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड, नामीबिया, आइसलैंड, लक्जमबर्ग, इटली, डेनमार्क, अल्बानिया और मोल्दोवा के युवा प्रतिनिधियों का राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल ने युवा नेताओं संग जम्मू कश्मीर में हो रहे बदलावों के बारे में अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश समावेशी, सतत विकास के लक्ष्य के साथ डिजिटल समाज के निर्माण की ओर बढ़ रहा है। एलजी ने चंद्रमा की सतह पर भारत के चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कहा, 'यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरी दुनिया, मानवता और आप जैसे युवा नेताओं की है।' उपराज्यपाल ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें