फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोलाः देश के 24 एयरपोर्ट पर इबोला टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इबोला के पहले मरीज को विशेष टीम ने आब्जर्वेशन में रखा है। अफ्रीकी देश से पहुंचे इस भारतीय मरीज में किसी अन्य बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उसमें इबोला के लक्षण मिलने के कारण उस पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


यदि अगले कुछ दिनों में उसमें कुछ डेवलपमेंट पाया जाता है और लक्षण नकारात्मक पाए गए, तो उसे छुट्टी दे दी जाएगी। एयरपोर्ट पर जांच में नेशनल सेंटर फार डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईवी) रिपोर्ट सकारात्मक पाई गईं।

नड्डा ने मंगलवार को जम्मू में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद बातचीत में यह बातें कहीं। इबोला को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 24 हवाई अड्डों पर इबोला की जांच के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इबोला के पहले मरीज को आब्जर्वेशन पर रखाः नड्डा

वहां प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य में डाक्टरों की विशेष टीमें गठित की गईं हैं। उन्हें विशेषज्ञों की टीम प्रशिक्षण दे रही है। आर्म्ड फोर्स के डाक्टरों को भी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इबोला पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी के कारण ही मरीज की पहचान हो पाई है। विदेशों से पहुंचने वाले ऐसे मरीजों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविक एविएशन और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर भी योजनाबद्ध तरीके के साथ काम किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक मरीज मिलने के बावजूद घबराने की जरूरत नहीं है। देश में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें