फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध हालात में दम घुटने से आईबी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगरोटा स्थित आईबी कार्यालय में आईबी कर्मी मृत मिला। मौत का कारण शुरुआती जांच में दम घुटने को माना जा रहा है। मृतक शिवेश कुमार मूल रूप से डोडा का रहने वाला था जो इस समय डिग्याना में रहता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवेश वीरवार को दिनभर कार्यालय में रहा। रात को उसका कमरा बंद था। करीब 9 बजे चौकीदार ने पाया कि दिनभर कमरा नहीं खुला। दरवाजा खटखटाया तो कोई हरकत नहीं हुई। यहां तक कि मोबाइल पर बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रात 11 बजे नगरोटा पुलिस की टीम थाना प्रभारी विश्व प्रताप के साथ आईबी कार्यालय पहुंची। साथ ही डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि शिवेश जमीन पर गिरा है। बिस्तर आग से जला था। हालांकि शरीर पर झुलसने के निशान नहीं थे। उसे जीएमसी ले जाया गया। जांच में चिकित्सकों ने शिवेश को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बिस्तर पर आग लगने से धुआं उठा। इससे शिवेश का दम गुट गया और वह नीचे गिर गया। बिस्तर सिंथेटिक निर्मित था, जिस पर आग ज्यादा नहीं लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें