मीरां साहिब। नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुई भारत-नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लिंक रोड मीरां साहिब की सातवीं कक्षा की छात्रा प्रबियत कौर पुत्री हरप्रीत सिंह ने अंडर-14 में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जम्मू संस्कृति स्कूल की छात्रा प्रबियत कौर की इस सफलता के बाद जहां घर में खुशी का माहौल है वहीं लोग मुबारकबाद देने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
मीरां साहिब बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्रा प्रबियत कौर के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नथू, समाज सेवक मनजीत सिंह आजाद के साथ-साथ गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्रा के परिजन भी मौजूद रहे। बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि छात्रा प्रबियत कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जम्मू कश्मीर के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी ऊंचा किया है जिसके लिए उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बेटी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ भी बढ़ाया। प्रबियत कौर ने सफलता का श्रेय अपने कोच को दिया।