आईएएस सुषमा चौहान, उपायुक्त जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को 20 आईएएस और केएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। सांबा की उपायुक्त आईएएस सुषमा चौहान को जम्मू का नया उपायुक्त बनाया गया है वहीं जिला उपायुक्त रमेश कुमार (आईएएस) को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में बतौर अतिरिक्त सचिव भेजा गया है।
अवनी लवासा (आईएएस) को सीईओ, जेएंडके इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी, सईद सेहरीश असगर (आईएएस) को निदेशक सूचना, ओवेस अहमद (आईएएस) को सीईओ, जेएकेईडीए, सचिन कुमार वैश्य (आईएएस) को उपायुक्त लेह, चौधरी मोहम्मद यासीन (आईएएस) को शोपियां का उपायुक्त बनाया गया है। रेहाना बातुल (केएएस) को डाइरेक्ट, सोशल वेलफेयर जम्मू, नजीम जाई खान (केएएस) को उपायुक्त रामबन, रोहित खजूरिया (केएएस) को उपायुक्त सांबा, तारिक हुसैन गनेई (केएएस) को उपायुक्त बडगाम और शौकत एजाज भट्ट (केएएस) को उपायुक्त कुलगाम बनाया गया है।
अब असगर हुसैन (केएएस) को एमडी, जेकेटीडीसी, शमीम अहमद (केएएस) को वित्त विभाग में विशेष सचिव, भारत भूषण (केएएस) को एमडी, जेएंडके एससी, एसटी एंड ओबीसी डेवलपमेंट कारपोरेशन, राकेश कुमार सरंगाल (केएएस) को अतिरिक्त आयुक्त, मंडलायुक्त कार्यालय जम्मू, कुलदीप कृष्ण सिद्धा (केएएस) को कश्मीर में उपायुक्त रिलीफ आर्गनाइजेशन (माइग्रेंट), सईद हनीफ बालखी (केएएस) अतिरिक्त उपायुक्त श्रीनगर, इनाम उल हक (केएएस) को सीईओ टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी गुलमर्ग और डॉ. देसराज भगत (केएएस) अतिरिक्त सचिव शिकायत सेवा सचिवालय का काम देखेंगे।