फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद से स्तीफा दे चुके आईएएस शाह फैसल ने युवाओं से मांगे सुझाव, फेसबुक पर लिखा, मिलकर रास्ता तय करेंगे

Fri, 11 Jan 2019 11:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Shah Faesal - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लगातार लोगों की मौत के विरोध में इस्तीफा देने वाले आईएएस अफसर शाह फैसल ने राजनीति में अपना भविष्य तय करने के लिए लोगों विशेषकर युवाओं से सुझाव मांगे। 
विज्ञापन


फैसल ने फेसबुक पर लिखा कि उनके पास आइडिया है कि उन्हें क्या करना चाहिए, लेकिन  अंतिम निर्णय लेने से पहले लोगों के विचार जानना चाहते हैं। उनके इस्तीफे पर हजारों लोगों ने विभिन्न तरीकों से प्रतिक्रिया दी। उन्हें इसकी पूरी उम्मीद थी। अपशब्दों और प्रशंसा दोनों की ही बाढ़ आ गई है। लिखा कि अब उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ दी है। 

कश्मीर के लोग खासकर युवा क्या चाहते हैं इस पर सारा दारोमदार है। उनके पास एक विचार है कि वह क्या कर सकते हैं। यकीन है कि आपके पास भी विचार होंगे और आप चाहते होंगे कि अंतिम निर्णय लेने से पहले वह उन विचारों को जानें। 
विज्ञापन


लिखा कि वह चाहें तो शुक्रवार को श्रीनगर में आकर उनसे मिल सकते हैं। हम मिलकर रास्ता सोचेंगे। उनका राजनीतिक चयन वास्तविक लोगों द्वारा तय किया जाएगा न कि फेसबुक के लाइक और कमेंट से तय होगा। देखते हैं कि उन सैकड़ों और हजारों लोगों में कितने लोग बात करने के लिए तैयार हैं। बाद में यह मत कहना कि उन्हें पहले युवाओं से पूछना चाहिए था। मगर श्रीनगर में मौसम खराब होने के चलते उन्होंने शुक्रवार को आयोजित वार्ता स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें