फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में 137 से घटकर 60 रह गए आईएएस अफसर, केएएस अफसरों को दी जा रही जिम्मेदारी

Fri, 01 May 2020 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश में आईएएस अफसरों का ग्राफ साल दर साल गिरता जा रहा है। हर साल दो से तीन आईएएस अफसर रिटायर हो रहे हैं और इतने ही केंद्रीय डेपुटेशन पर चले जाते हैं, लेकिन उनकी जगह नए अफसरों के नहीं आने से वर्तमान समय में आईएसएस अफसरों की कुल स्ट्रैंथ 137 की जगह 60 अफसर ही रह गए हैं।

विज्ञापन


इनमें से भी दर्जन भर आईएएस अफसर लंबे समय से केंद्रीय डेपुटेशन पर चल रहे हैं। दो आईएएस अफसर सलमा हमीद और खुर्शीद शाह वीरवार को रिटायर हो गए। ऐसे में आईएएस अफसरों की कमी को पूरा करने के लिए केएएस अफसरों को महत्वपूर्ण पदों पर लगाने का काम जारी है ताकि कामचलाऊ तरीके से व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

जम्मू-कश्मीर के बीस जिलों में प्रावधान के तहत आईएएस अफसरों को डीसी के पद पर होना चाहिए लेकिन आधे से ज्यादा डीसी केएएस स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। अहम विभागों के डायरेक्टर तक के पद के लिए आईएएस अधिकारी प्रदेश में मौजूद नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें