फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर वायुसेना का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 20 Sep 2016 07:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मिग 21 - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया । हादसा उस वक्त हुआ जब रुटीन उड़ान के बाद वापस आया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान एयरपोर्ट पर लैंड होने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया । अनियंत्रित हुए इस विमान से एयरपोर्ट का रनवे क्षतिग्रस्त हो गया है । जिसके बाद से ही यहां से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है । 
  #Flash IAF's MiG-21 crash lands at Srinagar Airport, pilot safely evacuated but the runway was damaged. All flights have been stopped. — ANI (@ANI_news) September 20, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

सभी फ्लाइटों को रोका गया

भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान - फोटो : File Photo
एयरपोर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपी मंजूर दलाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइटों को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।

हादसे में पायलट और अन्य स्टाफ सुरक्षित है। रनवे की मरम्मत की जा रही है जैसे ही मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा वैसे ही सभी उड़ानों को सामान्य कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 10 सितंबर को भी राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना का एक मिग-21 विमाग दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार दोनों पायलट समय रहते विमान से बाहर कूद गए जिससे उनकी जान बच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें