फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुर्रियत का ईदगाह चलो मार्च नाकाम, CRPF की तीन अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर पहुंची

Thu, 11 Aug 2016 09:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा वीरवार को भी जारी रही। हुर्रियत के ईदगाह चलो मार्च को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


ईदगाह जाने की कोशिश में हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी तथा हुर्रियत एम के मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच, हुर्रियत ने बंद की अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके तहत रेफ्रंडम मार्च निकालने का एलान किया गया है। घाटी में तनाव को देखते हुए वीरवार को सीआरपीएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर पहुंच गईं। 

घाटी में अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के गौरीवान में भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस दौरान उन्हें लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। श्रीनगर के करण नगर थाना क्षेत्र के काका सराय इलाके में भी लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। यहां हिंसा पर उतारू लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

​18 मार्च को यूएनओ मार्च का आह्वान

हुर्र‌ियत ने 18 तक बंद को बढ़ाया - फोटो : PTI
कुलगाम जिले के काजीगुंज के पास लोअर मुंडा में भी प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलवामा के तेलनगाम में भी प्रदर्शन हुए।

श्रीनगर के बेमिना इलाके में सीआरपीएफ के जवान द्वारा रायफल ताने जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस ने इस घटना से इनकार किया है। कहा गया है कि घटना के वक्त क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती नहीं थी। 

हुर्रियत ने 13 और 14 अगस्त को रेफरेंडम मार्च का एलान करते हुए लाल चौक पहुंचने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे सभी रास्तों को बंद करने तथा काली झंडियां मकानों पर लगाने का भी आह्वान किया गया है।

18 मार्च को यूएनओ मार्च का आह्वान किया गया है। वीरवार को भी श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के पांच थाना क्षेत्रों, पांपोर तथा अनंतनाग में कर्फ्यू रहा। अन्य इलाकों में कड़ी पाबंदियां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें