फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत पाक संबंधों पर कुछ लोगों की बुरी नजर'

Sun, 27 Dec 2015 06:13 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में ऐसे राजनीतिक लोग हैं जो भारत पाकिस्तान के रिश्तों के बाद बनने वाले शांति का माहौल नहीं पैदा होने देना चाहते हैं।
विज्ञापन


मीरवेज उमर फारूख ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों का नेतृत्व खुले अंदाज में शांति की ओर कमद आगे बढ़ाएगा और कश्मीर सहित सभी मुददों को खत्म करने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत में कोई भी संकोच नहीं होना चाहिए, बातचीत खुले दिल और दिमाग के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो विकास को देख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लाहौर में नवाज शरीफ से हुई मुलाकात ने ना सिर्फ दो देशों के लिए लोगों को उम्मीद दी है बल्कि पूरे साउथ एशिया को इससे उम्मीद जगी है।

मैं उम्मीद करता हूं कि काफी स्पीड ब्रेकर के बाद जो ये बातचीत का सिलसिला चला है उससे कश्मीर का मुददा हल हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग है कि जो इस बातचीत के चले सिलसिले को खराब करना चाहता है। अगर दोनों देश एक एतिहासिक कदम उठा रहे हैं तो ये जरूरी है कि विपक्ष के राजनेता इसका सपोर्ट करें। 
विज्ञापन


दोनों देशों के नेतृत्व को सभी को इसमें शामिल करना चाहिए, मुख्यतः कश्मीर के लोगों को। ऐसा बोलने वाली भीड़ को चुप रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें