फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में हुर्रियत ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Thu, 03 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर को लेकर बदलते अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों और नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच निकट भविष्य में बातचीत को ध्यान में रखते हुए आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा भी अपनी गतिविधियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हुर्रियत ने घाटी के विभिन हिस्सों में रैलियों के आयोजन का फैसला किया है। इसके इलावा उनके द्वारा नई दिल्ली में स्थित विभिन विदेशी दूतावासों के साथ संपर्क बनाने का भी फैसला किया गया है।

हुर्रियत कांफ्रेंस ने केंद्र के साथ सशर्त बातचीत की संभावना से इंकार किया है लेकिन उसने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत में अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए विभिन्न माध्यमों से नई दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ संपर्क बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाईज मौलवी उमर फारूक द्वारा कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली हलचल को देखते हुए बुधवार को अपने कुछ विश्वसनीय साथियों के साथ एक बैठक की और साथ ही हुर्रियत कार्यकारी परिषद के साथ भी मौजूदा सियासी हालातों को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें