फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल जारी, आज बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकश की घोषणा की मांग के लिए युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल सोमवार को 14वें दिन भी जारी रही। इस दौरान डीसी ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर अनशन खत्म करने का अनुरोध किया और मंडलायुक्त ने सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया है। सभा सदस्यों ने बताया कि छह सितंबर को बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अवकाश के बारे में विचार किया जा रहा है। उच्च स्तर पर सकारात्मक बातचीत चल रही है। प्रशासन ने उन्हें कुछ दिनों के लिए धरना स्थल छोड़ने का सुझाव दिया है। लेकिन भूख हड़ताल समाप्त करने की कोई योजना नहीं है। मंगलवार को जम्मू प्रेस क्लब में बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। पुलिस ने रविवार को किशोरों पर बल प्रयोग किया है, जिस कारण लोगों में रोष है। 23 सितंबर को अवकाश घोषित होना चाहिए, जिस के बारे में सरकार को जल्द ही फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें