फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा की भूखहड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। इस दौरान सभा सदस्यों व अन्य लोगों ने सरकार से जल्द कदम उठा कर जम्मू वासियों को राहत देने की अपील की है। इस दौरान कई युवाओं ने तवी पुल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अवकाश की मांग कर रहे थे। इसी बीच सरकार ने 144 लागू कर दी है, जिसका विरोध कर रहे हैं। नेता उन्हें वोट के नाम पर ठगते हैं। अवकाश के नाम पर सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं। इस कारण लोगों में रोष है। युवा राजपूत सभा को अलग-अलग सामाजिक संगठन समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठे युवा राजपूत सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि महाराजा राष्ट्रवादी थे। दुनिया उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर तानाशाह रवैया अपना कर डोगरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। सभा नियम कानून का पालन करती है। बाहर से आने वाले सदस्यों को मौजूदा स्थिति की जानकारी दे कर समझाया जाता है। उन्होंने सरकार से जल्द मांग को पूरा करने की अपील की है। इस मौके पर सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह गिल्ली, मुकेश सिंह और विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें