फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ओटी और फिजियोथेरेपिस्ट की परीक्षा में बैठे हजारों युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1202 पद भरने के लिए जारी सीबीटी परीक्षा के छठे दिन जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों पर बने केंद्रों में परीक्षा हुई। रविवार को जूनियर थियेटर टेकनीशियन (ओटी) और जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट की परीक्षा हुई, जिसमें सैकड़ों उम्मीदवार शामिल हुए। शहर में ग्रेटर कैलाश, छन्नी हिम्मत, नरवाल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए जेकेएसएसबी ने सीबीटी परीक्षा को प्रतिदिन तीन बैच में आयोजित करने का फैसला लिया है। पहले बैच की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरे बैच की परीक्षा 12:30 से 2:30 बजे और तीसरे व अंतिम बैच की परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक हुई। रविवार को उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान उनकी एडमिट की जांच के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई और एक-एक करके उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में भेजा गया। हर बैच की परीक्षा दो घंटे की थी। आज हुई परीक्षा में जिला कैडर जम्मू, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रियासी, सांबा, और डिवीजन जम्मू व कश्मीर के उम्मीदवार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें